bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

कोटा में 80 लाख के जेवरात लूटे

कोटा. शहर के पॉश इलाके इंद्रविहार से बाइक सवार तीन लुटेरे एक सर्राफा दंपती से सरेराह 80 लाख रुपए के जेवरात लूट ले गए। लुटेरों का इस दंपती ने प्रतिरोध किया तो उन्होंने फायर करके उन्हें शांत कर दिया। इसके बाद कॉलोनी के बाशिंदों ने लुटेरों का पीछा किया, मगर लुटेरे उन्हें भी फायर करके भागने में सफल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शॉपिंग सेंटर में बीएसपी ज्वैलर्स के मालिक ओम जैन व उनकी पत्नी माधुरी जैन दुकान में रखे बैग में 80 लाख के जेवरात लेकर इंद्रविहार स्थित अपने घर पहुंचे ही थे कि उनके पीछे से 3 बाइक सवार युवक जा पहुंचे। उन्होंने ओम जैन के हाथ में लगा ज्वैलरी से भरा बैग छीना और भाग निकले। इस पर ओम व माधुरी ने उनका पीछा किया तो लुटेरों ने उन पर दो फायर कर दिए। इससे वह दंपती रुक गए।

इस पर कॉलोनी के लोगों ने उनका पीछा करने की कोशिश तो लुटेरों ने उन पर फायर कर दिया। इस वारदात से कॉलोनीवासी भयभीत हो गए। घटना के बाद सभी लोग ओम जैन के घर पहुंचे।

पुलिस के साथ धक्कामुक्की
वारदात के बाद इंद्रविहार पहुंची पुलिस टीम को स्थानीय निवासियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: