bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

जेडीए में 10 रु. का स्टाम्प 25 रु. में

जयपुर. दस रुपए के स्टाम्प की किल्लत का खामियाजा इन दिनों जेडीए की आवासीय योजनाओं में आवेदन करने वालों को भुगतना पड़ रहा है। इन लोगों को 10 रुपए का नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प 25 रुपए में मिल रहा है।

जेडीए में अनुपम विहार और अभिनव विहार आवासीय योजनाओं के फॉर्म जमा किए जा रहे हैं। इनमें अब तक 40 हजार फॉर्मो की बिक्री हो चुकी है। फॉर्म जमा कराते समय आवेदन पत्र के साथ दस रुपए का स्टाम्प लगता है। जेडीए में स्टाम्प विक्रेता इस कमी का नाजायज फायदा उठा रहे हैं।

वास्तविकता यह है कि आवेदन पत्र के साथ सिर्फ आय का प्रमाण पत्र लगाना होता है जो नोटरी पब्लिक से सत्यापित होता है। नोटरी पब्लिक दस रुपए के नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पर ही प्रमाण पत्र को सत्यापित करते हैं। इसी तरह नियमन शिविरों में भी स्टाम्प की ज्यादा कीमत ली जा रही है। स्टाम्प की किल्लत का बहाना बना कर दो सौ रुपए के स्टाम्प पर सौ-सौ रुपए ज्यादा लिए जा रहे हैं।

इन दिनों दस रुपए के स्टांप की किल्लत है। कलेक्ट्री, जेडीए, सेशन कोर्ट में लोगों से ज्यादा राशि ली जा रही है। एडीएम स्टांप व कोषाधिकारी को इसकी शिकायत भी की गई है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वकील कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
—डॉ. सुनील शर्मा, अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, जयपुर

मुझे पदभार संभाले अभी दो दिन ही हुए हैं। जेडीए की आवासीय योजनाओं की वजह से दस रुपए के नॉन ज्यूडिशियल स्टांप की बिक्री एकाएक बढ़ गयी है। स्टांप राशि से ज्यादा कीमत नहीं ली जा सकती। इसे रोका जाएगा। कोई भी स्टांप विक्रेता ज्यादा राशि लेता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसका लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है।
—विक्रमसिंह, एडीएम स्टाम्प, जयपुर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: