bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

पाकिस्तान से पहुंचेंगे भक्त

रायपुर. संत शदाणीनगर स्थित पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ के संस्थापक सतगुरु संत शदाराम साहिब का 300 वां जन्मोत्सव 12 व 13 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें शामिल होने भारत व पाकिस्तान के हजारों श्रद्धालु रायपुर पहुंचेंगे। दो दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में धार्मिक ग्रंथों का अखंड पाठ, प्रवचन, भजन-कीर्तन और आम लंगर होगा।

शदाणी दरबार के सहसचिव दीवान चावला ने बताया कि सतगुरु के त्रिशताब्दी जन्म समारोह को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए अनेक आयोजन होंगे। 11 अक्टूबर को नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पंडरी स्थित शदाणी दरबार से दोपहर 2 बजे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, आरडीए अध्यक्ष श्याम बैस और हरिद्वार से पधारे स्वामी विश्वानंद महाराज दीप प्रज्जवलित कर व ध्वजा दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे। दरबार तीर्थ नवम पीठाधीश संत युधिष्ठिर लाल और स्वामी विश्वानंद महाराज के नेतृत्व में शोभायात्रा पंडरी, जेल रोड, तेलघानीनाका चौक, एमजी रोड, जीई रोड, तेलीबांधा चौक, कटोरातालाब होते हुए पचपेड़ीनाका पर समाप्त होगी। विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।

शोभायात्रा पर झांकियां
शोभायात्रा में भारत के वैदिककालीन इतिहास को दर्शाती झांकियां प्रदर्शित की जा रही हैं। इसमें सनातन धर्म के परिधान में भक्तगण, हाथी पर संत शदाराम साहिब की मूर्ति, सप्त सिंधु देश का चित्रण, मोर सिंहासन पर संत शदाराम साहिब व शदाणी सेवा मंडल भिलाई की झांकियां निकाली जाएंगी। इसके अलावा मोटरसाइकिल पर युवाओं की टोलियां, ध्वज लिए हुई महिलाएं व तिरंगे परिधान में युवतियां मुख्य आकर्षण होंगी।

पाकिस्तान का जत्था आज
महोत्सव में शामिल होने के लिए 11 अक्टूबर को पाकिस्तान के 22 श्रद्धालुओं का जत्था संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से रायपुर आएगा। इस मौके पर शनिवार से रेलवे स्टेशन से शदाणी दरबार तक विशेष सिटी बस भी चलाई जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: