News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. विधानसभा चुनाव के लिए इस बार भाजपा का दांव गांव, गरीब, किसान, युवा, मजदूर और महिलाओं पर होगा। घोषणा पत्र में इनसे जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जा रही है। रायपुर, भिलाई, दुर्ग और बिलासपुर को मेट्रो ट्रेन से जोड़ने की योजना भी भाजपा हाथ में लेने जा रही है। इस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है।
मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के निवास पर आज रात भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति की पांचवीं बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के साथ घोषणा पत्र समिति के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री अजय चंद्राकर समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक में घोषणा पत्र के प्रारूप पर चर्चा की गई।
बताते हैं कि घोषणा पत्र को आठ सेक्टरों में बांटा जा रहा है। इसमें गांव,गरीब, किसान, कर्मचारी, सहकारिता, शासन और प्रशासन के लिए अलग-अलग सेक्टर होंगे। घोषणा पत्र में महिलाओं को नौकरी देने और आदिवासियों के उत्थान के लिए योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।
इसके अलावा किसानों को लुभाने के लिए कृषि को बढ़ावा देने की योजनाएं भाजपा इस बार हाथ में लेने का वादा करेगी। गांवों के विकास के लिए भाजपा के घोषणा पत्र में महत्वपूर्ण घोषणाएं किए जाने की संभावना है।