bhaskar Web English
HomeNewsNational National

कश्मीर में नई रेल के साथ ही नए दौर की शुरुआत

श्रीनगर. छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी गीत की तरह ही भारतीय रेल अब कश्मीर की वादियों में भी छुक छुक कर चलेगी और आज इस नई रेल सेवा का शुभारंभ भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 2 दिन की कश्मीर यात्रा पर आए हुए है कल उन्होंने हाइडल पावर प्रोजेक्ट का उद़घाटन किया था और आज कश्मीर को उसकी पहली ट्रेन देकर एक नई शुरुआत की है।

नौगाम से शुरु हुआ नया दौर

भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस नई रेल सेवा का शुभारंभ नौगाम रेलवे स्टेशन पर किया है। इस अवसर पर यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी, रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव सहित कई विशिष्ट राजनेता और रेलवे के आला दर्जे के अधिकारी मौजूद थे ।

फूलों से सजी ट्रेन की पहली सवारी बच्चों ने की

आज इस नई ट्रेन की सवारी सबसे का आन्नद बच्चों ने उठाया और इस नई रेल सेवा का कल से विधिवत आवागमन शुरु हो जाएगा।

इस नई ट्रेन में कुल आठ कोच है तथा इसमें कुल ९क् यात्री आसानी से यात्रा कर सकते है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: