bhaskar Web English
HomeNewsNational National

टीम इंडिया पर जॉनसन का जादू चला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने तक ८ विकेट खोकर 313 रन बना लिए है। जहीर खान 35 रन बनाकर और टीम इंडिया के कप्तान अनिल कुंबले 1 रन बनाकर खेल रहे है। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 117 रन पीछे चल रहा है और अब कल यह देखने वाली बात होगी कि कल भारत के शेष बल्लेबॉज इस अंतर को और कितना कम कर पाते है।

इससे पहले आज सुबह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सहवाग 45 और गौतम गंभीर 21 को जल्दी जल्दी आउट कर भरतीय खेमे में चेतावनी की घंटी बजा दी।

जॉनसन ने की शानदार गेंदबाजी

जिस पिच को गेंदबाजों के लिए बेजान बताया जा रहा था उस पर जॉनसन की शानदार गेंदबाजी का आलम ये था कि उन्होंने कुल 20 ओवर में मात्र 62 रन देकर टीम इंडिया के चार धाकड़ बल्लेबाजों सचिन , सौरव, सहवाग और लक्ष्मण का विकेट लिया।

सचिन फिर चूके, लक्ष्मण भी हुए फेल

सहवाग और गंभीर के आउट होने के बाद सचिन और द्रविड़ ने बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला लेकिन सचिन १३ रन के व्यक्तिगत स्कोर पर जॉनसन की गेंद पर कैच आउट हो गए। दर्शक उनसें उम्मीद कर रहे थे कि वे इस पारी में ही लारा के रिकार्ड को तोड़ देंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। सचिन के आउट होने के बाद लक्ष्मण भी बिना कोई रन बनाए जानसन की गेंद परआउट हो गए और भारतीय टीम पर फालोआन बचाने का खतरा आ गया।

दादा ने दिखाया दम तो राहुल ने जड़ा अर्धशतक

जब टीम इंडिया खतरे में दिख रही थी तो राहुल द्रविड़ ने बेहतर बल्लेबॉजी का प्रदर्शन करते हुए 51 रन की पारी खेली लेकिन वे जॉनसन की गेंद पर एलबीडब्लू आउट करार दिए गए। राहुल के आउट होने के बाद धोनी भी कुछ खास नहीं कर सके और 2 रन बनाकर वे भी आउट हो गए। इसके बाद भारतीय पारी को सौरव गांगुली ने हरभजन सिंह के साथ संभालने का प्रयास किया। वे धर्य के साथ अच्छी बल्लेबॉजी कर रहे थे लेकिन 47 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर वे भी जॉनसन की गेंद पर आउट हो गए और अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके।

भज्जी और जहीर ने दिया करारा जबाब

जिस बात की उम्मीद भारतीय टॉप आर्डर से की जा रही थी उसे वास्तव में हरभजन सिंह और जहीर खान ने कर दिखाया है। एक समय जब ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया जल्द ही भारतीय पारी को समेटकर रनों की बेहतर लीड लेकर भारत पर दबाव बढ़ा देगा ठीक ऐसे समय में जहीर और हरभजन सिंह ने मिलकर आठवें विकेट की साझेदारी में 80 रन जड़ दिए।

हरभजन ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए जिसमें 5 शानदार चौके शामिल थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
ankit
Saturday, 11th Oct 2008, 20:25
bhajji singh is king