मुंबई.भारतीय टीवी मीडिया के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस पर अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज किया गया है। मुंबई के अंधेरी स्थिति एक थाने में बिग बॉस में भाग ले रहे राहुल महाजन और पायल रोहतगी और संभावना सेठ पर केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि इस प्रकरण में बिग बॉस नामक रियलिटी शो में अश्लीलता को फैलाने का आरोप लगाया गया है।
किसने दर्ज कराया केस
यह केस कांग्रेस पार्टी की युवा ईकाई ने अंधेरी के एक थाने में दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि स्थानिय युवा कांग्रेस ने आज कर्लस टीवी चैनल के दो कार्यक्रमों पर केस दर्ज कराया है एक तो बिग बॉस में बढ़ती अश्लीलता से जुड़ा हुआ है और दूसरी शिकायत में एक खिलाड़ी और एक हसीना में हरभजन सिंह और मोना द्वारा पिछले दिनों धार्मिक चरित्रों का वेशधर कर डांस करने से जुड़ा हुआ है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से एक खिलाड़ी एक हसीना में संबंधित डांस को प्रस्तुत किया गया है उससे दर्शकों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचती है।
क्या कहती है पुलिस
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के एएम एम प्रसन्ना ने संबंधित प्रोडक्शन हाउस को इस पूरे प्रकरण से जुड़ी सीडी को शीघ्र जमा करने के आदेश दिया है जिसे देखने के बाद इस प्रकरण की जांच की जा सके।
संबंधित खबरें
* बेशर्म हो गया छोटा पर्दा, बिग बॉस 2 ने हद पार की