बुरहानपुर.बुरहानपुर शहर में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। शनिवार को शहर के पास एक गांव से तीन शव बरामद किए गए। इस बीच, हिंसा में गंभीर रूप से घायल दो और लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है।
तनाव को देखते हुए शहर में कफ्यरू जारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को शहर से आठ किलोमीटर दूर स्थित एक गांव के खेत से तीन शव बरामद किए गए हैं। इनमें एक महिला का शव भी शामिल है। अब तक 142 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।