bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

पेट से निकाला तीन फीट का रॉड

रोहतक. पीजीआईएमएस के डॉक्टरों ने दो लड़कियों के पेट में घुसे लोहे की तीन फीट लंबी व एक इंच मोटी रॉड निकालकर उन्हें जीवनदान दिया। देवसर में पूजा के बाद लौटते वक्त सुभाष (भिवानी) के परिजन के ऑटो की टक्कर एक अन्य ऑटो से हो गई।

एक रॉड हेमलता (13)व सोनिया (10) के पेट में घुस गई। दोनों को गंभीर स्थिति में पीजीआई लाया गया। करीब दो घंटे के गहन ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों लड़कियों को बचा लिया। डॉ. नित्याशा के अनुसार ऑपरेशन बेहद कठिन था।

इसकी सफलता से उन्हें काफी संतुष्टि मिली है। ऐसी घटनाओं में मरीज को हिम्मत से काम लेना चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. आरके कड़वासरा व डॉ. आरएस दहिया ने पूरी टीम को ऑपरेशन की सफलता पर बधाई दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: