bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

6 की मौत 12 जख्मी

राई (सोनीपत).जीटी रोड पर बहालगढ़ के समीप शनिवार तड़के बस-ट्रक व कैंटर की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सात घायलों को सोनीपत और करनाल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि पांच को पीजीआई चंडीगढ़ और रोहतक रेफर किया गया है। सभी मृतक करनाल जिले के बड़ा गांव व रिंडल के हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव उनके परिजनों को सौंप दिया। राई थाना पुलिस ने घायलों की शिकायत पर बस चालक काबुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पंजाब के कपूरथला से दिल्ली जा रही पंजाब रोडवेज की बस ने शनिवार अलसुबह बहालगढ़ के समीप चावल मिल के सामने दिल्ली-पानीपत मार्ग पर मुड़ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। इससे ट्रक असंतुलित हो गया और दिल्ली की ओर से आ रहे कैंटर से जा टकराया। इस हादसे में बस में सवार यात्रियों को तो मामूली चोटें र्आई जबकि कैंटर में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तत्काल बाद दुर्घटनाग्रस्त कैंटर के पीछे चल रहे दूसरे कैंटर में सवार किसानों ने तीन घायलों को आनन-फानन में उठा कर गाड़ी में डाल लिया और करनाल रवाना हो गए। करनाल ले जाते समय बड़ा गांव निवासी बनवारी (55), बनारसी (55) और मानसिंह (40) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तीन अन्य रिंडल गांव के सुशील (55), रामपाल (27) और विनोद (22) को पुलिस इलाज के लिए सोनीपत ले गई जहां रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई। कैंटर में सवार सभी लोग सब्जी बेचकर दिल्ली से लौट रहे थे। इस कैंटर में करीब 22 लोग सवार थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: