bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

बिग बी की बहू बनेंगी अमृता

मुंबई. अभिनेत्री अमृता राव चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म ‘द लैजेंड ऑफ कुणाल’ में अमिताभ बच्चन और तब्बू की बहू बनेंगी। फिल्म में अमृता के हीरो अजरुन रामपाल होंगे। अजरुन फिल्म में तब्बू के सौतेले बेटे बने हैं। फिल्म में अमृता एक ऐसी लड़की की भूमिका में हैं, जो अपने पति और सास के संबंधों के बारे में सब जानते हुए खामोश रहती हैं।

द्विवेदी के मुताबिक यह अमृता की अब तक की सबसे मुश्किल भूमिका होगी क्योंकि दर्शकों ने उन्हें चुलबुली और मासूम लड़की के किरदार में तो देखा है लेकिन बेबस महिला के किरदार में नहीं देखा। उन्होंने कहा कि भले ही फिल्म में केंद्रीय भूमिका में तब्बू हैं लेकिन अमृता का किरदार कहीं से भी कम चुनौतीपूर्ण नहीं है। फिल्म में दोनों के ऐसे कई दृश्य होंगे, जहां वे एक-दूसरे को मात देती नजर आएंगी।

बकौल द्विवेदी उन्होंने अमृता की ‘विवाह’ और हालिया रिलीज ‘वैलकम टू सज्जनपुर’ देखने के बाद ही उन्हें ‘द लैजेंड ऑफ कुणाल’ में लेने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘अमृता को फिल्म में लेने की सलाह मुझे जया बच्चन जी ने दी थी।

मुझे इस किरदार के लिए एक ऐसी अभिनेत्री की जरुरत थी जो तब्बू जैसी अदाकारा के सामने मजबूत नजर आए और अमृता में वह खूबी है। यह उनका अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार होगा और मुझे विश्वास है कि वे इसे निभाने में सफल होंगी। उनके प्रशंसक उन्हें इस भूमिका में देखकर ठीक उसी तरह हैरान होंगे, जैसे ‘वैलकम टू सज्जनपुर’ में देखकर हुए थे।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: