bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

‘फैशन’ में निजी जिंदगी से मिलता है किरदार: मुग्धा गोडसे

मुंबई. पूर्व मिस इंडिया मुग्धा गोडसे का कहना है कि ‘फैशन’ में उनका किरदार निजी जिंदगी से काफी मिलता-जुलता है। मालूम हो कि मुग्धा मधुर भंडारकर की इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, ‘फिल्म फैशन इंडस्ट्री के कई अनछुए पहलुओं को उजागर करती है। इसलिए मैं कह सकती हूं कि इसमें मेरा किरदार निजी जिंदगी के करीब है।’

वह इस फिल्म में जैनेट सिक्वेरा नामक मॉडल का किरदार निभा रही हैं, जिसने एक सफल मॉडल बनने के लिए काफी संघर्ष किया है। फिल्म में काम करने से पहले मुग्धा ने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से अभिनय का प्रशिक्षण लिया था।

उन्होंने बताया कि पहले शॉट के दौरान वह काफी नर्वस थीं क्योंकि उन्होंने कभी अभिनय नहीं किया था मगर सह-कलाकारों के सहयोग से उनके लिए फिल्म में काम करना आसान हो गया।

मुग्धा कहती हैं कि असल जिंदगी में रैंप पर वॉक करना फिल्म के किसी दृश्य के लिए शूट करने से ज्यादा आसान रहता है। उन्होंने कहा कि जहां रैंप वॉक 15 मिनट में खत्म हो जाती है, वहीं फिल्म में इसी सीन की शूटिंग में 4 दिन लग जाते।

यह पूछने पर कि क्या फिल्मों में आने के बाद वह मॉडलिंग छोड़ देंगी, उन्होंने कहा कि वह मॉडलिंग छोड़ेंगी नहीं लेकिन फिल्मों पर अब ज्यादा ध्यान देंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: