bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

मौत को हरा, लौटा जेम्स

दिल का दौरा पड़ने के बाद 13 साल के जेम्स डोहर्टी को डॉक्टरों ने आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर दिया था, लेकिन 15 मिनट बाद ही उसके शरीर में सांस लौट आई और उसका दिल फिर से धड़कने लगा। आने वाले समय में टेनिस कोर्ट पर छा जाने की ख्वाहिश रखने वाले 13 साल के जेम्स डोहर्टी के सपने चकनाचूर हो चुके थे। इस छोटी उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था, लेकिन 15 मिनट बाद ही वह उठकर खड़ा हो गया।

डॉक्टर उसके शारीरिक प्रतिरोध और जीवन जीने की अदम्य इच्छा को इसका कारण बता रहे हैं। पिछले महीने की 8 तारीख को टेनिस खेलते समय जेम्स को दिल का दौरा पड़ा। इस घटना के कुछ ही सेकंड बाद उसे सीपीआर ट्रीटमेंट दिया गया, लेकिन यह बेअसर रहा।

दस मिनट बंद रही दिल की धड़कन

जेम्स की 44 वर्षीय मां साराह बताती हैं कि जिन डॉक्टरों ने मेरे बेटे का इलाज किया, उन्होंने भी उसके बचने की उम्मीद छोड़ दी थी। सारे प्रयासों में असफल रहने के बाद वे जेम्स को मृत घोषित कर चुके थे, लेकिन 15 मिनट बाद ही जेम्स ने सांस लेना शुरू कर दी। यह देख डॉक्टर भी आश्चर्य में पड़ गए। साराह ने आगे बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक दस मिनट तक उसके दिल की धड़कनें बंद रहीं। इसे कुदरत का करिश्मा ही कहा जाएगा कि ईश्वर ने उसे मौत के मुंह से वापस लौटा दिया।

अब मनाएंगे दो बर्थडे

साराह कहती हैं कि वह क्षण वाकई लाजवाब था। मेरे पास इस खुशी का इजहार करने के लिए शब्द नहीं थे। जेम्स के पिता 50 वर्षीय बेरी और दो बहनें किटी और सिनेड कहती हैं कि अब हम जेम्स के दो-दो बर्थडे मनाएंगे। एक मार्च में और दूसरा सितंबर में, क्योंकि सितंबर में उसका दूसरा जन्म हुआ है।

हौसला जीता जेम्स इंग्लैंड का टॉप काउंटी टेनिस खिलाड़ी हैं, जिसका लक्ष्य प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर बनना है। यह दर्दनाक हादसा मिडिलसेक्स स्थित हेजेलवुड टेनिस एकेडमी में अभ्यास के दौरान ही हुआ। उस समय वहां मौजूद 45 वर्षीय एलेन पर्सी ने यह सब देखा तो वे जेम्स की मदद को आगे आए और उन्होंने उसके सीने को जोर-जोर से दबाना शुरू किया। उन्होंने तुरंत ही फिटनेस ट्रेनर कैरन ब्राउनी को भी मदद के लिए बुलाया।

एलेन ने बताया कि जेम्स की हालत देखकर मैं समझ चुका था कि उसे तेज दिल का दौरा पड़ा है। मुझे यह भी नहीं मालूम था कि ऐसी मुश्किल घड़ी में क्या करना चाहिए। मैंने उसके सीने को जोर से दबाना चालू किया। मैं यह सब कर ही रहा था कि जेम्स के शरीर में हो रही हरकतें अचानक थम गईं। उसके होंठ नीले और ठंडे पड़ चुके थे। मैं मान चुका था कि जेम्स मर चुका है। फिर भी हम लोगों ने उम्मीद नहीं छोड़ी और उसे मिडिलसेक्स के चेस फर्म हॉस्पिटल ले गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: