bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

शाहरुख को मलेशियाई सम्मान पर छिड़ा विवाद

कुआलालंपुर. मलेशिया के एक प्रांत द्वारा बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान को वहां की प्रतिष्ठित ‘दतुक’ उपाधि दिए जाने से विवाद छिड़ गया है।

शाहरुख के सम्मान का विरोध करते हुए विपक्षी सांसदों और लोगों का कहना है कि इसके लिए स्थानीय कलाकार को प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी। सवाल उठा है कि शाहरुख ने इस इलाके के लिए क्या किया है जिसके आधार पर यह सम्मान दिया गया है।

दक्षिणी मलक्का राज्य के प्रमुख मोहम्मद खलील याकूब की 70वीं वर्षगांठ पर अपनी फिल्मों के मार्फत राज्य को बढ़ावा देने के लिए खान को वहां के गवर्नर का यह सम्मान मिला है। यह उपाधि ब्रिटेन के ‘नाइटहुड’ के समकक्ष है।

स्थानीय कलाकार को प्राथमिकता :

दैनिक ‘द स्टार’ ने विपक्ष के नेता लिम किट सिआंग के हवाले से रविवार को कहा कि वे योग्य लोगों को उपाधि दिए जाने के विरोध में नहीं है, लेकिन इसके लिए स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

शाहरुख ने दिलाई दुनिया में पहचान :

वहीं ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ में मलक्का के चीफ मिनिस्टर मोहम्मद अली रुस्तम ने कहा है, ‘मलक्का को बढ़ावा देने के लिए प्रचार अभियान में लाखों का खर्च आता, लेकिन शाहरुख ने अपनी फिल्मों से इसे पूरी दुनिया में पहचान दिलाई है।’

‘जिन लोगों ने मलक्का के विकास में योगदान दिया है, उन्हें यह उपाधि दी जानी चाहिए। पता नहीं.. शाहरुख को यह मालूम भी होगा कि मलक्का है कहां?’

-फातिमा ताहिर, महिला उद्यमी

विश्व धरोहर है मलक्का

मलक्का मलेशिया का तीसरा सबसे छोटा प्रांत है। ऐतिहासिक धरोहर से भरपूर इस प्रांत की राजधानी ‘मलक्का टाउन’ यूनेस्को कीविश्व धरोहर में शामिल है। सबसे पुरानी मलय सल्तनत होने के बावजूद अब इस प्रांत का कोई सुल्तान नहीं है। शानदार होटलों और खूबसूरत वादियों के कारण यह प्रांत भारतीय फिल्मकारों का पसंदीदा रहा है। खान की ‘वन टू का फोर’ सहित उनकी छह फिल्मों के कई गाने व शॉट मलक्का में फिल्माए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: