bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

हर वेले चढ़दी कला विच रहे पंजाब

जैसा देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी ने शम्मी सरीन को बताया

मेरी नजर में पंजाब एक सेहतमंद प्रदेश है। यहां की हवा, पानी और खाना-पीना तंदरुस्ती की निशानियां हैं। पंजाब के लोग अपनी ऊर्जा, ताकत और हिम्मत के लिए दुनिया भर में पहचाने जाते हैं। खेती-बाड़ी का काम हो या देश की रक्षा का सवाल, पंजाबी मुश्किल से मुश्किल कार्य करने में यकीन रखते हैं।

पंजाब के पांचों दरिया प्रेम और सद्भाव की तरंगे छेड़ते रहे हैं। मगर बदकिस्मती से पीर-पैगंबर और गुरुओं की इस पावन धरती पर नशीले पदार्थे का दरिया बहने लगा है। ड्रग्स के सेवन से जवानी तो बर्बाद होती ही है, अपराध भी बढ़ते हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए पहले अपने घरों का सामान बेचते हैं, फिर छीना-झपटी और चोरी की वारदातें करने लगते हैं। यह चिंता का विषय है।

मेरा जन्म अमृतसर की मिट्टी में हुआ। पंजाब की बेटी होने के नाते मैं अपने प्रदेश को हमेशा चढ़दी कला में देखना चाहती हूं। पुलिस महकमे में रहते हुए मैं पंजाब की सेवा करनी चाहती थी। मगर मुझे पंजाब के बदले दिल्ली कॉडर दे दिया गया। इसका मुझे हमेशा अफसोस रहेगा। दूसरी ओर, दिल्ली कॉडर मिलने का फायदा यह हुआ कि मुझे देश की राजधानी में काम करने का मौका मिला और मेरे कार्र्यो की चर्चा देश-विदेश तक पहुंची।

जहां-जहां भी मुझे भेजा गया, मैंने अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया। हालांकि कई लोगों ने मेरे कार्र्यो की आलोचना की, लेकिन मैंने हमेशा जमीनी हकीकत को सामने रखते हुए योजनाएं बनाई और पूरी दृढता से उन्हें लागू किया।

लगभग आठ महीने पहले नौकरी से त्याग पत्र देने के बाद मैंने समाज सेवा को ही जिंदगी का लक्ष्य बना लिया है। स्वयं सेवी संगठनों ‘नव ज्योति’ और ‘इंडिया विजन फांऊडेशन’ के जरिए हम आत्मनिर्भरता, शिक्षा और नशा मुक्ति के क्षेत्र में काम करके दबे-कुचले वर्ग को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

मुझे खुशी है कि अमृतसर सैंट्रल जेल के कैदियों और सिटीजन फोरम विद्या मंदिर के गरीब और बेसहारा बच्चों के उत्थान के लिए भी संगठन सहयोग कर रहे हैं। मेरा मानना है कि ईमानदारी, लगन और मेहनत से किया गया कोई भी प्रयास बेकार नहीं जाता। सरकार अगर निश्चय कर ले कि नशे के दानव को जिंदा नहीं रहने देना है, तभी इस बुराई को जड़ से खत्म कर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: