bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

दानवीर जूही और हिमेश

मुंबई. वैसे तो फिल्म वालों को अपनी ऐश-ओ-आराम की जिंदगी के लिए जाना जाता है। लेकिन इन्हें करीब से जानने वाले जानते हैं कि ये लोगों की मदद के लिए तहेदिल से आगे आते हैं। इसका हालिया उदाहरण जूही चावला और हिमेश रेशमिया ने पेश किया है।

इन दोनों कलाकारों ने थलेसीमिया से पीड़ित आठ वर्षीय चिराग कुसलानी (राजकोट) को आर्थिक मदद की है। थैलेसीमिया से पीड़ित चिराग की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होना है जो बेहद खर्चीला है।

चिराग के पिता विनोद राजकोट में एक जूते की दुकान में काम करते हैं और सर्जरी का खर्च नहीं उठा सकते। यह बात जब हिमेश और जूही को पता चली तो हिमेश ने सवा दो लाख और जूही ने 25 हजार की आर्थिक मदद की है। विनोद ने फिल्म इंडस्ट्री के अलावा कई लोगों से मदद की गुहार की थी। चिराग के ऑपरेशन के लिए दस लाख रुपयों की जरूरत होगी, जिसमें से फिलहाल चार का इंतजाम हो चुका है।

जूही और हिमेश के अलावा कई और सितारों ने भी आर्थिक मदद की है, लेकिन वे अपना नाम सामने आने देना नहीं चाहते। विनोद चाहते हैं कि उनके बेटे का सफल ऑपरेशन हो जाए और वह स्वस्थ हो जाए, यही उनकी कामना है। चिराग का मुलुंड, मुंबई के सीएमसी अस्पताल में जल्द ही ऑपरेशन होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
paramjeet kaur
Monday, 13th Oct 2008, 9:09
I like your newpaper so much, now i am in the Australia but evey day I read your paper in internet. it's so useful for me. thanks