bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

रतलाम से भास्कर के 41वें संस्करण की प्रिंटिंग यूनिट शुरू

रतलाम.दैनिक भास्कर के 41 वें रतलाम संस्करण की प्रिंटिंग यूनिट का शुभारंभ रविवार को एक सादे समारोह में क्षेत्र के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में हुआ। रतलाम जिले के सैलाना कस्बे के पास बोदिना में प्रिंटिंग यूनिट शुरू होने से रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले के पाठकों को सोमवार से हर रोज देर रात तक की ताजा खबरें मिलेंगी।

इसके अलावा यहां से मुद्रित होने वाले 16 पेज के मुख्य अखबार में 14 पेज रंगीन होंगे। मंदसौर व नीमच जिले के अलग-अलग पुलआउट मिलेगे जिससे पाठकों को ज्यादा खबरें मिलेंगी। पूजा-अर्चना के बाद दोपहर करीब 12.05 बजे दैनिक भास्कर के सीओओ (मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़) अनिल महाजन ने प्रिंटिंग मशीन का बटन दबकर यूनिट की विधिवत शुरुआत की।

इससे पहले दैनिक भास्कर अभिकर्ता राजनारायण मांडोत, सत्यानारायण बहादर, मनोज जैन, महेश पुरोहित (रतलाम),डॉ. अजीत जैन (मंदसौर), संजय दासौत (जावरा), धर्मेद्र कटारिया (बाजना), जयंत मांडोत (सैलाना), कमलेश सारड़ा (जावद), रमेश ओझा (मनासा) आदि ने द्वार पूजन किया।

हवन में श्री महाजन, वरिष्ठ महाप्रबंधक अवनींद्र जोशी, स्थानीय संपादक राजेंद्र तिवारी, उज्जैन के कार्यकारी संपादक शिवकुमार विवेक, ब्रांच इंचार्ज जयसिंह ठाकोर, रतलाम के यूनिट हेड निलेश लटपटे व संपादकीय प्रभारी महेंद्रकुमार कुशवाह ने आहुतियां दी।

समारोह में सैलाना के विधायक प्रभुदयाल गेहलोत, कलेक्टर महेंद्र ज्ञानी, एसपी उमेश जोगा, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने प्रिंटिंग यूनिट का अवलोकन किया और अखबार प्रकाशन की प्रोसेस को समझा। साथ ही दैनिक भास्कर के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: