नई दिल्ली.
टाटा की लखटकिया कार नैनो, समूह के चेयरमेन रतन टाटा के 71 वें जन्म दिन पर बाजार में आ सकती है। टाटा 28 दिसंबर को अपना 71 वां जन्म दिन मनाएंगे।
इंडिका 61वें जन्म दिवस पर :
दस साल पहले रतन टाटा के 61 वें जन्मदिन के दो दिन बाद 30 दिसंबर 1998 को कंपनी ने इंडिका कार लांच की थी।
कंपनी देगी चेयरमेन को उपहार :
सूत्रों के मुताबिक टाटा मोटर्स अपने चेयरमैन को नैनो की लांचिंग उपहार स्वरूप देना चाहती है। कंपनी की पुणो और पंतनगर इकाइयों में इसके लिए 10,000 नैनो तैयार की जा रही हैं।
शुरू में बेस मॉडल :
वेंडरों का कहना है कि इन दोनों इकाइयों को 12,000 कारें तैयार करने के लिए जरूरी कलपुर्जे भेजे जा चुके हैं। शुरू में केवल बेस मॉडल ही लांच होगा। कंपनी के अधिकारी हालांकि अभी भी पंतनगर और पुणो इकाइयों में नैनो तैयार करने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि नैनो की लांचिंग साल की अंतिम तिमाही में संभव है।