bhaskar Web English
HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

छवि बदलने को आतुर तनुश्री

तीन वर्ष और नौ फिल्में, तनुश्री का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में यही कॅरियर है। यह अलग बात है कि इतने अनुभव ने ही तनुश्री को बेफिक्र बना दिया है। उन्हें अब इसकी कतई चिंता नहीं है कि वह अगर अलग-अलग शेड में दर्शकों को नजर आएंगी तो उनकी बनी बनाई छवि का क्या होगा।

इसके लिए वह बिंदास अंदाज में कहती हैं कि आप हमेशा ही सेक्सी बॉम्बशैल वाली इमेज में कैद नहीं रह सकते। उन्हें प्राप्त इस दिव्य ज्ञान का ही नतीजा है कि वह अब ऐसी फिल्मों को तरजीह दे रही हैं, जिनमें उन्हें अपनी अभिनय प्रतिभा के अलग-अलग आयाम दिखाने का मौका मिले।

नजरिये में आए इस बदलाव के बाबत पूछने पर वह कहती हैं, ‘जिस तरह आपकी जिंदगी में हर रोज आपका मूड एक जैसा नहीं रह सकता है। ठीक वैसे ही आप प्रोफेशनल लाइफ में एक ही छवि में उम्रभर कैद होकर नहीं रह सकते हैं।

अब मैं अपने कॅरियर के मोर्चे पर भी कुछ डिफरेंट करना चाहती हूं।’ यही वजह है कि उन्हें दर्शकों ने हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘सास बहू और सैंसेक्स’ में अलग किरदार में देखा है तो जल्द ही वह बच्चों की फिल्म ‘रामा द सेवियर’ में बिल्कुल नए रूप में नजर आएंगी।

इसके लिए तनुश्री ने खासतौर पर मार्शल आर्ट सीखी है। इसमें वह हॉलीवुड फिल्म ‘टूम्ब रेडर’ की लारा क्राफ्ट यानी एंजेलिना जॉली की तरह एक्शन करती नजर आएंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: