bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी

भोपाल. नगर निगम ने जुलाई 2009 तक शहर को सुचारु रूप से पानी उपलब्ध कराने के लिए 16 अक्टूबर से एक दिन छोड़ कर पेयजल आपूर्ति करने का निर्णय लिया है। निगम ने पेयजल कटौती का प्रस्ताव संभाग आयुक्त पुखराज मारू को भेजा था।

श्री मारू की स्वीकृति के बाद निगम ने पानी कटौती की तिथि निर्धारित की है। इस बार अल्प वर्षा के चलते बड़ा तालाब और कोलार डैम अपनी क्षमता के अनुसार नहीं भर सके हैं। इन दोनों जलस्रोतों से ही शहर को पेयजल की आपूर्ति की जाती है।

बड़े तालाब से शहर की 40 प्रतिशत आबादी को पानी दिया जाता है जबकि कोलार डैम से 60 प्रतिशत आबादी को। वर्तमान में बड़े तालाब में 60 दिन का पानी शेष है जबकि कोलार डैम में अगले वर्ष जुलाई तक का।

बड़े तालाब वाले क्षेत्र में पानी का संकट उत्पन्न नहीं हो इसलिए निगम ने कोलार डैम के पानी को बड़े तालाब से आपूर्ति वाले क्षेत्र में दिए जाने की व्यवस्था की है। इसलिए एक दिन छोड़ कर पानी की आपूर्ति की जाएगी। निगम ने रविवार देर रात बड़े तालाब के शेष दो फिल्ट्रेशन प्लांट श्यामला हिल व बादल महल को भी कोलार डैम से जोड़ दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: