bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

बेमियादी हड़ताल की चेतावनी

भोपाल. डिप्लोमाधारी उपयंत्री से सहायक यंत्री के कोटे से 43 पद डिग्रीधारी कोटे में नीति विरुद्ध समायोजित करने के विरोध में 4 अक्टूबर से टीटी नगर दशहरा मैदान पर धरना दे रहे मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सोमवार से अपना प्रदर्शन को तेज कर देंगे।

एसोसिएशन की प्रांतीय लोक निर्माण विभागीय समिति ने चेतावनी दी है कि यदि शासन ने उक्त समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने शासन से मांग की है कि लोक निर्माण विभाग में वर्तमान में शेष 60 पदों के आदेश शीघ्र प्रसारित किए जाएं एवं 43 पदों के समायोजन को रोका जाए।

अधिवेशन स्थगित : अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमेन, ग्रुप-डी का द्विवार्षिक अधिवेशन मुख्य डाकघर सेंट्रल टीटी नगर के डाक वितरण कक्ष में आयोजित किया गया था। इस दौरान आय-व्यय पेश करते समय विवाद की स्थिति बन गई थी। काफी शोरगुल होने के कारण संघ के अध्यक्ष ने अधिवेशन स्थगित करने की घोषणा कर दी। संघ के सचिव एनपी लोधी ने बताया कि अगले अधिवेशन की घोषणा बाद में की जाएगी।

काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन 15 को : मप्र राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 3 अक्टूबर से कर रहे विरोध प्रदर्शन के तहत 15 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। संघ के अध्यक्ष अब्दुल लतीफ ने बताया कि पंजीयक एवं प्रबंधन के उदासीन रवैए के विरोध में रविवार को प्रियदर्शनी भवन टीटी नगर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

आभार जताया : मप्र कर्मचारी मंच के बैनर तले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों एवं कार्यभारित, गैनमेनों एवं श्रमिकों ने रविवार को टीटी नगर दशहरा मैदान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के प्रति आभार जताया। मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडेय के नेतृत्व में सम्मेलन का आयोजन किया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: