bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

शिक्षाविद् सईद अख्तर को सर सय्यद अवॉर्ड

भोपाल. रोशन वेलफेयर सोसायटी, सर सय्यद मिशन स्कूल और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पुराने छात्रों द्वारा सर सय्यद अवॉर्ड-2008 कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आचार्य नरेंद्रदेव पुस्तकालय, कमलापार्क में आयोजित अलंकरण समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद् शब्बीर बेग ने की और पिछड़ावर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मप्र के आयुक्त जब्बार ढांकवाला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।

शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए शिक्षाविद् प्रो. शकूर खान और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र सईद अख्तर को सर सय्यद अवॉर्ड-2008 प्रदान किया गया। खेल क्षेत्र में ओलम्पियन अजरुन अवॉर्डी हॉकी खिलाड़ी जलालउद्दीन रिजवी को भी सम्मानित किया गया।

इस वर्ष अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा जैनब हसन को विशेष अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: