बैंगलूर. ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 299 रनों का पीछा करते हुए भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। सचिन आज फिर लारा के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए, वे 49 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।
ताजा समाचार मिलने तक सौरव गांगुली 7 रन और वीवीएस लक्ष्मण 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने आज अपनी दूसरी पारी 228 पर घोषित कर दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया के पास कुल मिलाकर 298 रनों की बढ़त हो गई है। भारत को जीतने के लिए 299 रनों का लक्ष्य मिला है।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में वॉटसन ने 41, हेडन 35, कैटिच 34 और हसी ने 31 रन बनाए।
भारत की तरफ से दूसरी पारी में ईशांत शर्मा ने तीन विकेट, हरभजन ने दो और जहीर खान को एक विकेट मिला।