आगरा. पिछले 99 घंटों से बोरवेल में फंसे सोनू को बोरवेल से बाहर निकालने में सेना को सफलता मिल गई। लेकिन वह जिंदा न निकल सका।
सेना के जवानों की कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता मिली लेकिन सोनू को बाहर निकालने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गौरतलब है कि आगरा के लहरपुर गांव में 150 फुट के खुले बोरवेल में दो वर्ष का मासूम सोनू गिर पड़ा था, बताते हैं कि वह अपनी बहन के साथ खेलने जा रहा था तभी अचानक वह इस अंधे बोरवेल में गिर पड़ा। गांव वालों और प्रशासन की काफी मेहनत के बाद भी उसे नहीं निकाला जा सका इसके बाद सेना की मदद ली गई जिसके बाद सोनू को तो निकाला गया लेकिन उसकी आखिरी सांसे बोरवेल में ही कैद हो गईं।