bhaskar Web English
HomeNewsNational National

प्रियरंजन दास मुंशी को दिल का दौरा

नई दिल्ली. भारत के सूचना प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दास मुंशी की आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के कराण उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। उनके करीबियों के अनुसार इससे पहले भी उन्हें दिल का दौरा पड़ चुका है।

एम्स में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सीसीयू में रखा है। जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गौरतलब है कि आज सुबह उन्हें बाई तरफ जोरदार दर्द हुआ जिसके तुंरत बाद उन्हें एम्स में भर्ती करा दिया गया।

सोनिया पहुंची एम्स

प्रियरंजन दास मुंशी के एम्स में भर्ती होने के बाद यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी उनसे मिलने पहुंच गई है। सोनिया के अलावा कई बड़े नेता और आला अफसर भी मुंशी को देखने अस्पताल पहुंचे है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: