bhaskar Web English
HomeNewsNational National

बचा लिया बैंगलोर टेस्ट

बैंगलूर. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बैंगलुर में खेला जा रहा पहले टेस्ट के पाचवें दिन खेल कम रोशनी के कारण अतंत: ड्रा हो गया है। खेल समाप्त घोषित किए जाने के समय तक भारत ने ४ विकेट पर १७७ रन बनाए लिए थे , लक्ष्मण ४२* और सौरव गांगुली २६* रन बनाकर नाबाद रहे।भारत को यह मैच जीतने के लिए २९९ रनों का लक्ष्य मिला था।

सचिन एक बार फिर चूके

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज ४९ रन बनाकर आउट हो गए इस तरह से एक बार फिर वे लारा के सबसे अधिक रनों के रिकार्ड को तोड़ने से वंचित रह गए है। सचिन १५ रन और बना लेते तो वे विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाते लेकिन इसके लिए उनको अब अगले टेस्ट मैच का इंतजार करना पड़ेगा।

सहवाग और द्रविड़ का जल्दी आउट होना महंगा पड़ा

आज जब भारत अपनी दूसरी पारी में बल्लेबॉजी करने उतरा तो उम्मीद की जा रही थी कि अगर सहवाग का बल्ला रन उगलता है तो भारत के लिए २९९ रनों का लक्ष्य कोई बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। लेकिन सहवाग के (6) रन और द्रविड़ के 5 रन पर आउट हो जाने से भारतीय टीम दबाव में आ गई ।

सचिन और गंभीर पारी को संभालने का प्रयास कर रहे थे लेकिन गंभीर भी 26 रनों पर आउट हो गए जिससे मैच पर ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत हो गई। बाद में लक्ष्मण और सचिन के बीच हुई साझेदारी के बल पर भारत ने वापसी तो कर ली लेकिन यहां से ड्रा का रास्ता ज्यादा आसान था और जीत के लिए सोचने का मतलब हार का सकंट बुलाने के बराबर है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
RAKESH SHARMA
Tuesday, 14th Oct 2008, 11:24
your paper is very good.it gives very knowledge.please write more about sachin tendulkar....thanks