Sports
Other Sports Other Sports पुणो हरियाणा के अंकुश भारद्वाज ने आज यहां निशानेबाजी की ५क् मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण जीतकर भारत को राष्ट्रमंडल युवा खेलों में पहली सुनहरी सफलता दिलाई। अंकुश ने ५क्९ अंक जुटाते हुए स्वíणम कामयाबी हासिल की।
इस स्पर्धा में अंकुश समेत केवल दो ही खिलाड़ी थे। उसमें भी फॉकलैंड आइलैंड के मिडल्टन मरे तो २६ अंक स्कोर करने के बावजूद गेम फिनिश करने में भी नाकाम रहे। केवल दो प्रतियोगियों के ही होने के कारण नियमों के मुताबिक इसमें सिर्फ एक ही पदक दिया गया।
बाद में अंकुश ने कहा ‘कोई दबाव नहीं होने के बावजूद मैंने जो स्कोर हासिल किए उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं हालांकि देश के लिए पहला स्वर्ण जीतने की मुझे खुशी अवश्य है। उन्होंने गुवाहाटी में हुई राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में ५३६ अंक स्कोर किए थे। उधर लड़कियों की १क् मीटर एयर राइफल का स्वर्ण सिंगापुर की अकिला सुधीर ने १क्३ अंकों के साथ जीता। कनाडा की मोनिका फाइफे को रजत और मलेशिया की नूर आयुनी को कांस्य पदक मिले।