bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

आमिर, रितिक या बिगबी किसे मिलेगा मौका

लगता है कि स्मॉल स्क्रीन कहलाने वाला टीवी आजकल बड़े परदे के सितारों को काफी आकर्षित कर रहा है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ‘क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं’, ‘दस का दम’, ‘सवाल दस करोड़ का’ और ‘जीतो छप्पर फाड़कर’ में जलवा बिखेरते सितारों को देखक र तो कम से कम यही समझमें आता है।

अगर सब कुछ ठीक चला तो जल्द ही रितिक रोशन, आमिर खान या अमिताभ बच्चन में से किसी एक को इस शो को होस्ट करने के लिए साइन किया जाएगा।

अमेरिकन शो ‘1 वर्सेज 100’ के हिंदी संस्करण के लिए इन तीनों सितारों से बातचीत जारी है। प्रोडक्शन टीम के एक सदस्य ने नाम न जाहिर करते हुए बताया कि अमिताभ बच्चन इसके लिए सबसे ज्यादा पंसद किए जा सकते हैं क्योंकि वो पहले ही ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से संबंधित चैनल की टीआरपी बढ़ा चुके हैं। उनके सेकंड सीजन को भी अच्छा प्रतिसाद मिला था।

हालांकि अमिताभ फि ल्हाल फिल्मों में बेहद व्यस्त हैं, इसलिए डेट्स की समस्या सामने आ सकती है। इसलिए प्रोडक्शन आमिर और रितिक से बात करने का भी इच्छुक है। उम्मीद की जा रही है कि तीन नामों में से एक पर जल्द ही फैसला हो जाएगा। अगर फिर भी बात नहीं बनीं तो शो होस्ट और फिल्म मेकर करन जौहर चौथी और आखिरी पसंद होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: