bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

पाकिस्तान और श्रीलंका ट्वेंटी-20 के फाइनल में

टोरंटो. पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराकर यहां खेली जा रही चार देशों की कनाडा कप टवेंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उसका मुकाबला श्रीलंका से होगा। श्रीलंका ने दिन के दूसरे मैच में कनाडा को 15 रनों से हराया।

जिम्बाब्वे ने अच्छी शुरुआत के वाबजूद निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 107 रन बनाए। इसमें सलामी बल्लेबाज मसाक्दजा ने 53 रनों की पारी खेली। जबकि जुवावा ने 12 रनों का योगदान दिया। शेष बल्लेबाजों को दोहरी संख्या नसीब नहीं हुई। जवाब में पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज शोएब खान के 50 रनों की मदद से जरूरी रन तीन विकेट पर बना लिए। शोएब ने अपनी इस पारी में 54 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके जमाए।

सलमान बट्ट ने 33 रनों की अविजित पारी खेली। दूसरे मैच में श्रीलंका ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 153 रन बनाए। इसमें कप्तान जयवर्धने ने 35 और दिलशान से 26 रनों की पारी खेली। जवाब में युवा स्पिनर अजंता मेडिस की घूमती गेंदों की मदद से श्रीलंका ने कनाडा को 138 रनों पर आउट कर दिया।

हालांकि उसके सलामी बल्लेबाज रिजवान चीमा ने 68 रनों की पारी खेली। मेंडिस ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट झटके जबकि फर्र्नाडो ने 24 रन की कीमत पर तीन विकेट लिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: