सिंगापुर/लंदन निवेश बैंक गोल्डमैन साक्स का कहना है कि दुनिया के मौजूदा हालात के मद्देनजर वर्ष के अंत तक क्रूड के दाम ७क् डालर प्रति बैरल पहुंचने के आसार हैं। लेकिन, वित्तीय स्थिरता और गहराती है तो यह ५क् डालर प्रति बैरल तक भी पहुंच सकते हैं।
बैंक ने घटाया अनुमान गोल्डमैन ने इससे पहले वर्ष के अंत तक क्रूड के दाम ११५ डालर प्रति बैरल पहुंचने का अनुमान जताया था। लेकिन विश्वभर के शेयर बाजारों में जारी उथल-पुथल के चलते व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्रूड के दामों में गिरावट को देखते हुए उसे अनुमान घटाना पड़ा है।
2009 के अंत तक 107 डॉलर
निवेश बैंक का कहना है कि वर्ष २क्क्९ के अंत तक क्रूड 107 डालर प्रति बैरल के स्तर पर होगा। पहले इस अवधि में इसके १२५ डालर प्रति बैरल पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा था। निवेश बैंक के अनुसार वर्ष २क्क्९ में कच्चे तेल की औसत कीमतें ८६ डालर प्रति बैरल रहेंगी। जबकि इससे पहले समान अवधि में औसत कीमतें १२३ डालर प्रति बैरल का अनुमान था।
कॉपर :
गोल्डमैन ने कॉपर की कीमतों के अनुमान में भी परिवर्तन किया है। उसके अनुसार तीन माह में इस धातु की कीमत ३,५क्क् डालर प्रति टन होगी, जबकि इससे पहले इसके ७,९६क् डालर प्रति टन होने की बात कही गई थी। हालांकि इस धातु की कीमत में रिकवरी की बात भी कही जा रही है। निवेश बैंक का कहना है कि एक वर्ष के भीतर कॉपर की कीमतें ६,६२५ डालर प्रति टन तक पहुंच सकती हैं।
एल्युमिनियम : निवेश बैंक का कहना है कि तीन माह में एल्युमिनियम २,क्६क् डालर के स्तर पर पहुंच जाएगा। इससे पहले समान अवधि में इसके २,९५क् डालर होने का अनुमान था। एक वर्ष के भीतर इसमें भी रिकवरी की संभावना बताई जा रही है।
विश्लेषकों का कहना है कि कमोडिटी उत्पादक मुख्य रूप से पूंजी पर आश्रित हैं और उन्हें अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की लिए जूझना पड़ रहा है। इसलिए हाल की घटनाओं के मद्देनजर स्ट्रक्चरल बुल मार्केट के तर्क को बल मिलता है।
क्यों गिर रहे क्रूड के दाम
>> अमेरिका में घटती मांग >> आपूर्ति को लेकर चल रही समस्याएं
तीन डॉलर से ज्यादा उछाल
नवंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी क्रूड की कीमतों में सोमवार को तीन डॉलर से ज्यादा उछाल दर्ज किया गया। रिपोर्ट मिलने तक वह ३.४८ डॉलर ऊपर यानि ८१.१८ डालर प्रति बैरल के स्तर पर था।