bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

अर्जेटीना में किराए पर मिलने लगे पति!

ब्यूनस आयर्स. ‘क्या आप घर के काम में हाथ नहीं बंटाने वाले पति से परेशान हैं?, और अगर आपके पति घर के काम में रुचि नहीं लेते तो सब कुछ भूलकर हमारे पास आइए।’ यह विज्ञापन एक कंपनी ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए दिए हैं।

दरअसल, अर्जेटीना की एक कंपनी राजधानी ब्यूनस आयर्स में महिलाओं को घंटे के आधार पर पति उपलब्ध करा रही है। जिन महिलाओं को अपने पतियों से इस बात की शिकायत रहती है कि उनके पति घर के कामों में उनका हाथ नहीं बंटाते वे अब किराए पर ऐसे मनचाहे पतियों की सेवाएं ले सकती हैं।

किराए के पति उपलब्ध कराने वाली इस कंपनी का नाम भी ‘हसबैंड फॉर रेंट’ है। यह कंपनी 15.50 डॉलर (करीब 750 रुपए) प्रति घंटे के किराए पर पति उपलब्ध कराती है।

इससे उन महिलाओं को काफी फायदा हो रहा है जिनके पति घर के काम में निपुण नहीं हैं या फिर रुचि नहीं लेते। किराए के इन पतियों को बिजली और लकड़ी के काम सहित कई और काम अच्छी तरह आते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: