bhaskar Web English
HomeNewsNational National

अमिताभ की तबीयत में खास सुधार नहीं

मुंबई. लीलावती अस्पताल में भर्ती मेगास्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। शनिवार को पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती अमिताभ की तबीयत रविवार को कुछ सुधरी थी, लेकिन सोमवार को एक बार फिर उन्होंने पेट में दर्द की शिकायत डॉक्टरों से की। लीलावती अस्पताल के प्रवक्ता के मुताबिक अमिताभ को दी जा रही दवाएं कारगर साबित हो रही हैं।

अस्पताल के उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि मरीज के निजी हक और गोपनीयता का आदर करते हुए वे इससे अधिक जानकारी नहीं देना चाहते।

डॉक्टरों की कोशिश जारी :

डॉक्टरों का एक दल इस कोशिश में जुटा हुआ है कि अमिताभ की हालत जल्द से जल्द सुधर सके। बताया जा रहा है कि उनकी बड़ी आंत सही ढंग से काम नहीं कर रही है, जिसकी वजह से उन्हें दर्द हो रहा है। सूत्रों के अनुसार उनकी तबीयत भले ही खतरे से बाहर हो, लेकिन वे अब भी कुछ खा नहीं पा रहे हैं। उन्हें एक नली के सहारे अन्न दिया जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: