News
International International इस्लामाबाद.
पाकिस्तान की नामिरा सलीम माउंट एवरेस्ट से ज्यादा ऊंचाई से डाइव करने वाली पहली एशियाई महिला बन गई हैं। पाकिस्तान की पहली महिला एस्ट्रोनॉट बनने की तैयारियों में जुटी नामिरा ने 29,480 फीट की ऊंचाई से छलांग गई है।
इस स्काईडाइव में एक मिनट का फ्री फॉल भी शामिल था, यानी नामिरा ने डाइव के पहले मिनट पैराशूट नहीं खोला। नामिरा ने बताया कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने की इच्छा पूरी नहीं हुई, तो मैंने इससे भी ज्यादा ऊंचाई से डाइव करने की योजना बनाई थी।
नामिरा मूल रूप से पाकिस्तानी हैं, लेकिन अब उनका परिवार फ्रांस में रहता है। नामिरा वर्ष 2009 में अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगी।
नॉर्थ-साउथ पोल भी फतह
पहले भी नामिरा एक कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं। वे अप्रैल 2007 में नॉर्थ पोल और जनवरी 2008 में साउथ पोल पर पहुंचने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं।