bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

दो सौगातें जल्द

भोपाल. राजधानी के एमपी नगर, साकेत नगर, भेल समेत आसपास के क्षेत्र के लगभग तीन लाख लोगों को हबीबगंज की सेकंड एंट्री की सौगात जल्द मिल जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने 15 नवंबर तक इस नए प्रवेश द्वार के शुरु हो जाने का दावा किया है।

हबीबगंज रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री का लंबे समय से गोविंदपुरा, पिपलानी, बरखेड़ा, साकेत नगर, हबीबगंज नाका, कस्तूरबा नगर, गौतम नगर व मिसरोद क्षेत्र के लाखों रहवासियों को इंतजार है। सेकंड एंट्री के लिए प्रस्तावित दोनों फुट ओवर ब्रिज शतप्रतिशत बनकर तैयार हो चुके हैं। ब्रिज से जुड़ने वाली दस मीटर की एप्रोच रोड बनाई जा रही है। एक फुट ओवर ब्रिज को 15 नवंबर से लोगों के आवागमन के लिए शुरु कर दिया जाएगा। इसके बाद बुकिंग आफिस, ग्राउंड समेत बिल्डिंग का काम को पूरा करने के लिए दिसंबर तक का लक्ष्य रखा गया है।

सेकंड एंट्री का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। दोनों फुटओवर ब्रिज बनकर तैयार हो चुके हैं। 15 नवंबर से यात्रियों की सुविधाओं के लिए एक फुट ओवरब्रिज से आवागमन शुरु कर दिया जाएगा। शेष निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए दिसंबर तक का लक्ष्य तय किया गया है।
-पीके अग्रवाल, डीआरएम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: