bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

काफी टूट गई थीं कैट मॉस

सुपर मॉडल कैट मॉस पर हाल ही में रिलीज हुई किताब में खुलासा किया गया है कि हॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता जैसन लेक के साथ असफल अफेयर के बाद वे काफी टूट गई थीं और खुद को नुकसान देने वाली आदतों को अख्तियार कर लिया था। खूबसूरत और सेंसिबल कैट को कल्चरल आइकॉन के रूप में जाना जाता था लेकिन इस खुलासे से उनके प्रशंसक काफी हैरान हैं। इस किताब को उनके पूर्व बॉयफ्रेंड व हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैसन लेक ने लिखा है।

सबसे महंगी मॉडल

1998 में जैसन और कैट पहली बार मिले थे, उस समय कैट की उम्र 24 वर्ष थी और उन्हें फैशन उद्योग में सबसे महंगी मॉडल के रूप में जाना जाता था। उन्होंने काल्विन क्लेविन के साथ 20 लाख पाउंड का कांट्रैक्ट साइन किया था जो कि उस समय किसी मॉडल को मिलने वाली सबसे बड़ी राशि थी।

उस समय विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे थे कि जल्द ही कैट एक करोड़ 50 लाख के आंकड़े को हासिल कर लेंगी। इसके अलावा वे तीन मशहूर मॉडलिंग एजेंसियों स्टार्म इन लंदन, वूमेन मैनेजमेंट इन न्यूयॉर्क और मरलिन इन मिलान की सुपर मॉडल थीं। कलाकार साम टेलर उन दिनों कैट को कहा करते थे कि वे हमारे समय की कल्चरल आइकॉन हैं।

रेव पार्टियों में जाती थी सुपर मॉडल

शोहरत पाने के साथ-साथ कैट मॉस को ड्रग्स और शराब की बुरी लत लग गई और वे देर रात होने वाली रेव पार्टियों में जाने लगीं। भारी मात्रा में शराब पीने के कारण ही दोस्तों में उसे टैंक कहा जाने लगा था। इसी तरह की एक रेव पार्टी में उनकी मुलाकात जैसन से हुई थी। कैट के निजी जीवन के उन वाकयों से इस किताब में परदा उठाया गया है जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। जैसन लेक से उनकी शुरुआती मुलाकात के बारे में ब्योरा दिया गया है।

कैट का पहला अफेयर जॉनी डोप के साथ 1994 में हुआ लेकिन जैसे-जैसे दोनों की व्यस्तता बढ़ती गई वे दूर होते गए और 1997 में अलग हो गए। इसके ठीक एक साल बाद जैसन से कैट की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बारे में जैसन ने बताया 1998 में केन्स प्रीमियर ऑफ फीयर एंड लोथिंग इन लास वेगास के तुरंत बाद लिजा बीच पर कैट अपने दोस्त जेड जैगर के साथ एक रेव पार्टी में शामिल हुई, उसी दौरान उनकी मुलाकात हुई और यह दोस्ती में बदल गई।

किताब में कैट के ड्रग्स और शराब पीने की आदतों का भी खुलासा किया गया है। आजकल कैट अपने नए बॉयफ्रेंड जेमी हिंस के साथ नजर आ रही हैं। गत रविवार को वे और हिंस लंदन में एक पार्टी में दिखाई दिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: