bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

आरटीओ के भूतल में हेल्प डेस्क

भोपाल. लर्निग/स्थाई लाइसेंस या वाहन संबंधित छोटे-छोटे कामकाज के लिए दूसरी मंजिल तक चढ़कर जाने वालों की दिक्कतों के मद्देनजर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के भूतल में जल्द ही हेल्प डेस्क और सिंगल विंडो शुरू होगी।

‘हेल्प डेस्क को हेल्प की दरकार’ शीर्षक से तीन सितंबर को ‘भास्कर’ में प्रकाशित समाचार के बाद क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अब हेल्प डेस्क की सुध लेने जा रहा है।

लाइसेंस सहित वाहन संबंधित अन्य कामों के लिए भटकने वालों की सहायता के लिए जुलाई में हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया था। हालांकि व्यवस्था पौने दो माह में ठंडे बस्ते में जा पहुंची थी। कार्यालय द्वारा अब इसे नए स्वरूप और नई व्यवस्था के साथ दोबारा शुरू करने के साथ ही इसका स्थान भी बदला जा रहा है।

लोगों की दिक्कतों को देखते हुए कार्यालय के भूतल में हेल्प डेस्क बनाई गई है। ‘हेल्प डेस्क’ से लोगों को लर्निग व स्थाई लाइसेंस प्रक्रिया, शुल्क, शाखा व संबंधित अधिकारियों की जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा लाइसेंस और वाहन संबंधित कार्यो के सभी आवेदन फार्म नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

आरटीआई संजय तिवारी बताते हैं कि लाइसेंस या फिटनेस संबंधित काम के लिए आने वालों को कार्यालय की दूसरी मंजिल तक चढ़ना पड़ता था। जानकारी लेने के बाद वापस नीचे उतरकर पीछे की तरफ बने फीस काउंटर पर जाना पड़ता था। भूतल में हेल्प डेस्क होने से लोगों को एक ही जगह पर कार्य संबंधित फार्म और जानकारी मिल जाएगी। हेल्प डेस्क का समय हेल्प डेस्क के खुलने का समय सुबह 10.30 से दोपहर 3.30 बजे तक है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: