bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

हादसे में पांच जिंदा जले

रायसेन(मप्र). ट्रक से टक्कर के बाद कार की गैस किट में आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। इनमें एक महिला भी शामिल है। हादसा रायसेन -सागर रोड पर अमरावद में सोमवार तड़के करीब पौने तीन बजे हुआ। हादसे के शिकार हुए लोग भोपाल से सिलवानी वापस जा रहे थे। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार अमरावद गांव के पास बीती रात करीब पौने तीन बजे भोपाल से सिलवानी जा रही कार (एमपी 04 एच 1199) सागर की ओर से आ रहे ट्रक (एमपी 15 जी 0368) से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक करीब 50 मीटर दूर तक कार को घसीटता ले गया। तब तक कार में आग लग चुकी थी। दिल दहला देने वाले हादसे की चपेट में आए पांचों के शव सुबह करीब 10 बजे जली अवस्था में कार से बाहर निकाले गए। हादसे से लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ग्रामीणों ने बताया महज 10 मिनट के भीतर देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी।

इसके बाद ट्रक व कार में से पहिए व गैस किट टैंक के फटने की तेज आवाज हुई। आग ने कार व ट्रक दोनों को पूरी चपेट में ले लिया था। एडीशनल एसपी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक ड्राइवर व खलासी किसी तरह से कूद कर बच गए हैं। इसमें से ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इन मुद्दों को भी मिली खासी तवज्जो पर्यावरण, जनसंख्या नियंत्रण, चिकित्सा, कृषि विकास, ग्रामीण विकास, महिलाओं की चिंता, आरक्षण, सुशासन, धर्मनिरपेक्षता, शीघ्र न्याय, नर्मदा विकास, जातिवाद, उद्योग एवं कश्मीर समस्या समेत लगभग तीस से ज्यादा मुद्दों को सर्वेक्षण में तवज्जो मिली।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: