bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

शरद में ग्रीष्म सी तपन

इंदौर. आधी-अधूरी बरसात कर मानसून रुखसत हो गया। शरद की ओर मौसम ने कदम रखा ही था और फिजा में ठंडक घुली ही थी कि सूरज के तेवर तीखे हो गए। शरद पूर्णिमा के ठीक एक दिन पहले मौसम का ऐसा पलटवार हुआ कि शरद में ग्रीष्म सी तपन का अहसास हो गया।

सोमवार को पारा 35 डिग्री पार जा पहुंचा। इस महीने का यह सबसे गर्म दिन रहा। दिनभर लोग पसीना-पसीना होते रहे। शाम को भी राहत नहीं मिली। तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 18 डिग्री दर्ज किया गया।

विभिन्न इलाकों में बिजली गुल होने से भी लोग परेशान हुए। मौसम विभाग की मानें तो शरद पूर्णिमा के बाद तापमान में गिरावट आएगी। अक्टूबर माह समाप्त होते ही दिन में पारा नीचे आते जाएगा। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. डीपी दुबे का कहना है दिन में गर्मी और रात में ठंड का दौर नंवबर शुरू होने तक चलता रहेगा। अगले 10 दिनों तक दिन की तपन से निजात नहीं मिलने वाली।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: