इंदौर. राज्य प्रशासनिक सेवा में रहते हुए एडीएम, निगम आयुक्त और इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में सेवाएं दे चुके सी.बी. सिंह इंदौर नगर निगम के नए आयुक्त होंगे। वे अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं और वर्तमान में लोक निर्माण विभाग में उपसचिव हैं।
विधानसभा चुनाव के ठीक पहले हुई इस पदस्थापना में लोक निर्माण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भूमिका मानी जा रही है। नगरीय प्रशासन मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पदस्थापना की पुष्टि की है।
इंदौर में ही रहेंगे श्री मंडलोई
वर्तमान निगमायुक्त श्री मंडलोई फेरबदल के बाद भी इंदौर में ही रहेंगे। उन्हें इंदौर स्थित मप्र वित्त निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। कुछ समय पूर्व ही सुपर टाइम स्केल में पदोन्नत किए गए श्री मंडलोई की पदस्थापना में विधानसभा चुनाव के बाद तो फेरबदल होना ही है।