bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

हवाई सफर पर भी मंदी की मार

इंदौर. संभवत: पहली बार पीक सीजन (अक्टूबर से दिसंबर) में हवाई सफर में 30 से 50 फीसदी तक कमी आ जाने से एअरलाइंस कंपनियां परेशान हैं। इसके चलते 1 अक्टूबर से इंदौर से ही दो उड़ानें रद्द कर दी गईं। लिहाजा अब 22 के बजाय 20 उड़ानें ही जा रही हैं।

किंगफिशर के सचिन करवड़े ने बताया कि इस सीजन में हर बार दो से ढाई हजार यात्री रोजाना सफर करते हैं लेकिन इस बार यह संख्या 30 से 50 प्रतिशत तक घट गई है। एअरपोर्ट डायरेक्टर आर.के. सिंह ने बताया कि वर्तमान में रोजाना डेढ़ हजार यात्री हवाई यात्रा कर रहे हैं। जेट एअरवेज के मैनेजर तारीक अब्बासी ने कहा हवाई यात्रा में कुछ कमी आई है। त्योहार का सीजन है इसलिए वापस उछाल आने की पूरी संभावना है।

ये हैं कारण
>> विश्वव्यापी मंदी और शेयर बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर
>> हवाई यात्रा के टैक्स में वृद्धि : दिल्ली व मुंबई के ही लग रहे हैं 2725 रु.।
>> ट्रेनों में किराया कम, सुविधा बढ़ी, इस कारण भी लोग हवाई यात्रा से कटे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: