bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

वेतन बढ़ने के बजाय घटा

जयपुर. राज्य में छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद करीब ढाई हजार पटवारियों का वेतन बढ़ने के बजाय घट गया है। ये पटवारी अक्टूबर 1999 के बाद नियुक्त हुए थे। इन्हें नौकरी को अभी नौ साल पूरे नहीं होने के कारण चयनित वेतनमान नहीं मिलने से यह नुकसान हुआ है। सितंबर 1999 तक नियुक्त पटवारियों का वेतन बढ़ गया है।

राजस्थान पटवार संघ की संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंजनी कुमार वशिष्ठ ने बताया कि छठा वेतनमान लागू होने पर राज्य सरकार की ओर से पटवारियों को देय चयनित वेतनमान समाप्त कर दिया गया है। इससे नौ साल पर मिलने वाले चयनित वेतनमान से वंचित पटवारी एवं चयनित वेतनमान प्राप्त पटवारियों के वेतन में बड़ा अंतर हो गया है।

उन्होंने बताया कि सितंबर 2008 तक प्राप्त चयनित वेतनमान वाले पटवारी का वेतन छठे वेतनमान के अनुसार 17500 रुपए मिलेगा, लेकिन इनसे एक महीने जूनियर पटवारियों को केवल 12500 रुपए मासिक मिलेंगे क्योंकि ये पटवारी चयनित वेतनमान से वंचित हैं। धीरे-धीरे यह अंतर बढ़ता जाएगा।

वशिष्ठ ने बताया कि पांचवें वेतनमान के अनुसार पटवारी (3050-3950) को नौ साल की सेवा अवधि पूरी होने पर अगले पद भूअभिलेख निरीक्षक (5000-8000) का वेतनमान देय था। अब छठा वेतनमान लागू होने पर अक्टूबर 1999 के बाद में नियुक्त पटवारियों का वेतन पांचवें वेतनमान की तुलना में 537 रुपए कम हो गया है।

कैसे घट गया वेतन
पांचवें वेतनमान के अनुसार चयनित वेतनमान मिलने पर वेतन (अक्टूबर 2008 में)
मूल वेतन-5000, डीपी-2500, डीए-3825, एचडीए-300 एवं स्पेशल पे-50 रुपए। कुल वेतन-11675 रु.।
छठे वेतनमान के अनुसार (एसीपी स्कीम)

माह अक्टूबर 2008 में वेतन
मूल वेतन-7300, ग्रेड पे-2000, डीए-1488, एचडीए-300 एवं स्पेशल पे-50 रु.। कुल वेतन-11138 रु.।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: