bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

मोबाइल से बिजली ऑन

ग्वालियर. स्टूडेंट विनीत का सपना था कि वह इंफाइनेट रेंज का सिस्टम बनाएं जिसे देश के किसी भी कोने से ऑपरेट किया जा सके। उनके इस सिस्टम से घर के सोलह एप्लायंसेस एक साथ ऑपरेट कर सकते हैं।

इस सिस्टम के माध्यम से हैवी से हैवी मशीनरी को भी आसानी से चलाया जा सकता है। छह महीने की कड़ी मेहनत के बाद इन स्टूडेंट्स का सपना पूरा हुआ है। उनका कहना है कि किताबों एवं नेट की मदद लेकर उन्होंने इस प्रोजेक्ट को बनाया है।

ऑटोमेटिक कंट्रोल ऑफ होम एप्लायंसेस
डीटीएमएफ बेस्ड ऑटोमेटिक कंट्रोल ऑफ होम एप्लायंसेस को मोबाइल द्वारा चलाया जाता है। इस सिस्टम में डीटीएमएफ आईसी 0078 का प्रयोग किया गया है। मोबाइल पर बटन दबाते ही हाई ओैर लो फ्रिक्वेंसी जनरेट होती है। इस आईसी में बैंड फास्ट फिल्टर है जो लो और हाई फ्रिक्वेंसी को अलग कर देता है फिर फ्रिक्वेंसी डीकोडर में जाकर डीकोड हो जाती है। इसमें एडीसी कन्वर्टर है जो सिग्नल को बाइनरी में कनवर्ट कर देती है। आईसी के आउटपुट को एल293डी आईसी की मदद से इंपलीफाई करते हैं।

कैसे कार्य करता है
ऑटोमेटिक कंट्रोल ऑफ होम एप्लाइंसेस सिस्टम के साथ मोबाइल सेट को कनेक्ट किया गया है जिसपर कॉल करने से यह सिस्टम ऑपरेट होता है। कॉल करने के बाद सिस्टम पर जो भी नंबर फीड किया गया है उसे प्रेस करके घर की बिजली व कोई भी होम एप्लायंसेस को ऑन व ऑफ कर सकते हैं। देश के किसी भी कोने से इसे चलाया जा सकता है, बस आवश्यकता है प्रोपर सिग्नल मिलने की।

इसके हैं कई फायदे
>> बैंक, ऑफिस व घर का सिक्योरिटी सिस्टम ऑपरेट कर सकते हैं।
>> किसी भी शहर से इसे ऑपरेट किया जा सकता है।
>> हैवी होम एप्लायंसेस को भी ऑपरेट किया जा सकता है।
>> बिजली की खपत को कम किया जा सकता है।

नुकसान
>> मोबाइल खो जाने व चोरी हो जाने पर सिक्योरिटी का खतरा।
>> बिना बिजली के इसे ऑपरेट नहीं किया जा सकता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: