bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

कृषि विवि में स्थानीय को 80 फीसदी आरक्षण

रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अब एमएससी प्रवेश परीक्षा में राज्य के छात्रों को 80 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। विवि प्रबंधन ने यह फैसला सोमवार को छात्रों के लंबे आंदोलन के बाद लिया। साथ ही चार अन्य मांगों पर भी विवि ने सहमति दी।

पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना की आवेदन फीस के शुल्क को भी 200 रुपए तक घटा दिया गया है। फार्म के साथ अब 500 रुपए शुल्क के बजाए 300 रुपए ही लिए जाएंगे। कृषि विवि के 100 से ज्यादा छात्र पिछले एक सप्ताह से इन चार मांगों को लेकर आंदोलन पर रहे। छात्रों ने गेट में ताला लगाने के साथ-साथ विवि का घेराव भी किया।

प्रबंधन ने पहले तो छात्रों की ओर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब छात्र आंदोलन से पीछे नहीं हटे, तो मांगों पर निर्णय लेना पड़ा। विवि के प्रवक्ता केके साहू ने बताया कि एमएससी की संयुक्त रूप से हुई परीक्षा में 90 प्रतिशत फार्म स्थानीय छात्रों द्वारा भरे गए हैं। लिहाजा भर्ती में 80 प्रतिशत छात्र स्थानीय स्तर पर चयनित होंगे। कृषि वानिकी विषय के थ्योरी में जिन छात्रों को शंका है, उनका पुनमरूल्यांकन बिना किसी शुल्क किया जाएगा।

शैक्षणिक नियमों के लिए कमेटी
अफसरों ने बताया कि विवि के शैक्षणिक नियमों में परिवर्तन की मांग की जा रही है, उसके लिए प्रबंधन ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी छात्रों द्वारा मांग की गई तीन नियमों का अध्ययन कर नवंबर के अंतिम सप्ताह तक रिपोर्ट सौंपेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: