नई दिल्ली.
मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालास्वामी ने आज 5 राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। लेकिन जम्मू और कश्मीर में होने वाले विधान सभा चुनाव की तारीख के बारे में अभी कोई एलान नहीं किया गया है।
चुनाव आयोग ने आज एक प्रेस कांफ्रेस में आगामी पांच विधान सभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। चुनाव आयुक्त ने कहा चार राज्यों में चुनाव एक ही चरणों में होगा लेकिन छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में सम्पन्न कराई जाएगी।
जम्मू-कश्मीर पर उन्होंने साफ कहा कि वहां की हालात को देखते हुए अभी चुनाव कराए जाने के किसी भी निर्णय के बारे में कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। राज्य की मौजूदा स्थिति अभी ठीक नहीं है लेकिन जैसे ही हालात सामान्य होते हैं, चुनावी तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।
आगामी पांच विधान सभाओं में होने वाले चुनावों की तारीख इस प्रकार है >>>
राज्य ------------- चुनावी तारीख
>> दिल्ली ------------ 29 नवंबर को
>> मिजोरम ---------- 29 नवंबर को
>> राजस्थान ---------- 04 दिसबंर को
>> मध्य प्रदेश -------- 25 नवंबर को
>> छत्तीसगढ़ --------- 14 और 20 नवंबर (दो चरणों में)
वोटों की गिनती : चुनाव आयोग ने पांचों विधानसभा चुनाव के बाद 8 दिसबंर को वोटों की गिनती की तारीख भी घोषित कर दी है। पांचों विधान सभा चुनावों की गिनती एक साथ होगी।
आचार संहिता लागू : विधान सभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयुक्त ने आज से ही (14 अक्टूबर) चुनावी आचार संहिता तत्काल प्रभाव से पांचों विधानसभा क्षेत्र में लागू करने को कहा है।
पूरी प्रक्रिया 13 दिसंबर तक : पांच राज्यों में मतदान के बाद आठ दिसंबर को एक साथ मतगणना होगी और निर्वाचन संबंधी पूरी प्रक्रिया 13 दिसंबर तक निपटा ली जाएगी।
ईवीएम के जरिये मतदान : मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि सभी राज्यों में मतदान ईवीएम के जरिये होगा और यहां पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रयोग किया जाएगा। दिल्ली को छोड़कर ये सभी सूचियां पहले ही प्रकाशित हो चुकी हैं
फोटो कार्ड जरूरी : आगामी विधान सभा में चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए कहा कि मतदान देने के लिए मतदाता को वोटर कार्ड ले जाना जरूरी है।