bhaskar Web English
HomeNewsNational National

जामनगर के नजदीक नाव डूबी, 8 की मौत

जामनगर. गुजरात : जामनगर के नजदीक आज लोगों को ले जा रही एक नाव ने जल समाधि ले ली जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि तीन नाव जो कि पीराटोन टापू की तरफ जा रही थी, इन तोनों नाव में से एक नाव पर कुल 45 लोग बैठे थे। नाव में लोगों की संख्या अधिक होने के कारण इसमें धीरे-धीरे पानी भरने लगा और देखते ही देखते यह नाव पूरे 45 लोगों को लेकर जल में समा गई।

नाव के डूब जाने के बाद जो लोग तैरना जानते थे, कुछ तो किसी तरह बाहर आ गए लेकिन 8 लोगों की मौत हो गई है। इनमें चार बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

घटना के तुंरत बाद राहत कार्य मौके पर पहुंच गए हैं और अब तक कुल 15 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: