bhaskar Web English
HomeNewsNational National

रायबरेली कर्म भूमि है: सोनिया

रायबरेली.gandhi सोनिया गांधी ने आज उ. प्र. सरकार द्वारा डाली गई कानूनी अड़चनों को दरकिनार करते हुए कहा कि उन्हें अपने घर आने से कोई नहीं रोक सकता है।

सोनया गांधी आज रायबरेली पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दरमियान कहा कि रायबरेली उनकी कर्म भूमि है और उन्हें अपनी कर्मभूमि में आने और उसका विकास करने से कोई नहीं रोक सकता है।

मायावती द्वारा सोनिया गांधी को रोकने के लिए जगह-जगह बनाए गए बैरिकेड को देखते हुए श्रीमती गांधी ने कहा कि मुझे अपने घर में आने के लिए कोई भी बाधा नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में विकास करने के लिए अगर मुझे जेल भी जाना पड़ेगा तो मैं इसके लिए तैयार हूं।

गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की किसी भी योजना को राज्य सरकार लागू नहीं करने देना चाहती है। आधा दर्जन योजनाओं का हवाला देते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि इन योजनाओं के लागू हो जाने के बाद कितने लोग रोजगार पाते लेकिन राज्य सरकार को इन सब बातों से कोई मतलब ही नहीं है।

गौरतलब है कि रायबरेली में सोनिया गांधी और लालू प्रसाद यादव रेलवे कोच फैक्ट्री का शिलान्यास करने वाले थे लेकिन मायावती ने इस पर रोक लगा दी थी उसके बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट ने माया सरकार के फैसले पर रोक लगाते हुए यथा स्थिति कायम रखने का आदेश दिया।

इन सब के बावजूद भी सोनिया के रायबरेली दौरे को देखते हुए मायावती ने रायबरेली में धारा 144 लगाने के आदेश जारी कर दिए और सोनिया गांधी का रास्ता रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: