bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

रनों की दौड़ में सौरव सबसे आगे

ganguliप्रिंस ऑफ कोलकाता सौरव गांगुली ने भले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी हो लेकिन वे बेंगलूर टेस्ट में पूरे रंग में दिखे। उन्होंने दोनों पारियों में कुल रनों में सचिन, राहुल द्रविड़ व वीवीएस लक्ष्मण को पीछे छोड़ा।

सौरव ने पहली पारी में 47 व दूसरी पारी में 26 नाबाद रन बनाए। उन्होंने दोनों पारियों में कुल 265 मिनट तक बल्लेबाजी की।सौरव के अलावा सचिन तेंडुलकर ने पहली पारी में 13 व दूसरी पारी में 49 रन बनाए। उन्होंने कुल 203 मिनट तक बल्लेबाजी की। बिग-4 के तीसरे महारथी राहुल द्रविड़ ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की तथा 51 रन बनाए। वे एक खराब निर्णय के शिकार होकर पैवेलियन लौटे।

द्रविड़ दूसरी पारी में सिर्फ 5 रन ही बना सके। उन्होंने कुल 164 मिनट तक बल्लेबाजी की। चौथे महारथी वेरी वेरी स्पेशल वीवीएस लक्ष्मण पहली पारी में 24 गेंदों का सामना करने के बाद भी खाता खोल नहीं सके। दूसरी पारी में उन्होंने संकट की घड़ी में नाबाद 42 रन बना कर अपनी उपयोगिता साबित की। लक्ष्मण दोनों पारियां मिला कर कुल 197 मिनट तक क्रीज पर रहे।

चारों ने संकट में निभाई जिम्मेदारी
बिग-4 ने संकट की घड़ी में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। पहली पारी में सौरव गांगुली व राहुल द्रविड़ ने फॉलोऑन को टालने में और दूसरी पारी में चार विकेट जल्दी गिरने के बाद सचिन, सौरव व लक्ष्मण ही काम आए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: