bhaskar Web English
HomeNewsNational National

कानपुर में ब्लास्ट, 7 घायल

कानपुर. मंगलवार शाम कर्नलगंज के बजरिया में साइकिल में हुए विस्फोट में सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला व तीन बच्चे शामिल हैं। एडीजी (कानून व व्यवस्था) बृजलाल ने इसे आतंकी घटना मानने से इनकार किया है।

एडीजी के मुताबिक शाम 6:30 बजे एक शराब की दुकान के पास किराए की साइकिल के गिरने से उसके अगले हिस्से में प्लास्टिक की थैली में रखे सुतली बम फट गए।विस्फोट की तीव्रता कम होने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। जायसवाल ने इसे आतंकी घटना नही माना है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। बजरिया घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय व रोष का माहौल है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: