bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

राष्ट्रपति पद की अंतिम बहस आज

वाशिंगटन. election अमेरिका में अगले माह होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के प्रत्याशियों के बीच अंतिम बहस बुधवार को होफ्स्ट्रा यूनिवर्सिटी में होगी। बहस में मुख्य मुद्दा होगा आर्थिक संकट। हालांकि इस बहस में भी आतंकवाद व विदेश नीति जैसे मामलों पर चर्चा होगी।

पहले की दोनों बहस में आर्थिक व विदेश नीति मुख्य मुद्दे रहे हैं। दोनों ही बहस में ओबामा मैक्केन पर भारी रहे और उन्होंने पाकिस्तान पर खुलकर हमले की बात भी कही। अंतिम बहस को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि 90 मिनट लंबी इस बहस में दोनों नेता जनता को अपनी तरफ खींचने की पूरी कोशिश करेंगे।

106 वर्षीय नन देगी ओबामा को वोट
रोम. रोम में रहने वाली 106 साल की अमेरिकी नन का कहना है कि अगले माह होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में वह बराक ओबामा को वोट देगी।

1902 में जन्मी सिस्टर सिसीलिया गोदत्ते ने कहा कि पहली बार उन्होंने 1952 में वोट दिया था और इस बार वह अपना मत बराक ओबामा को देगी। उन्होंने कहा कि वे ओबामा को राष्ट्रपति के रूप में देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि वे ओबामा से कभी नहीं मिलीं पर उनका कहना है कि वे अच्छे आदमी हैं।

संगीत और कला की सेवानिवृत्त शिक्षिका सिसीलिया को एक अमेरिकी होने पर गर्व है, हालांकि वह पिछले 50 वर्षो से रोम में रह रही है। सिस्टर सिसीलिया रोम के एक कॉन्वेंट में रहती हैं, कॉन्वेंट की डिप्टी सुपीरियर जनरल सिस्टर कारमेन अयमार के अनुसार सिस्टर सिसीलिया नहीं जानती थी कि मेल या इंटरनेट के माध्यम से भी मतदान किया जा सकता है लेकिन जब उन्हें यह जानकारी मिली तो उन्होंने निर्णय लिया कि वे भी इस बार मतदान करेंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: