bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

क्यानन ने दिलाया भारत को स्वर्ण

पुणे. डेरियस क्यानन की पुरुष ट्रैप निशानेबाजी में सुनहरी कामयाबी के साथ ही भारत ने तीसरे राष्ट्रमंडल युवा खेलों में यहां निशानेबाजी में अपने स्वर्ण पदकों की संख्या चार पर पहुंचा ली।

अंकुश भारद्वाज ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता।लेकिन पुरुष 60 मीटर फ्री राइफल प्रोन और महिला 50 मीटर राइफल प्रोन में भारत को मायूसी हाथ लगी। इस बीच इंग्लैंड,कनाडा और स्कॉटलैंड ने शूटिंग रेंज में अपने पहले स्वर्ण हासिल किए। क्यानन दिल्ली में मनशेर सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण लेते हैं। वे 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए संभावितों की सूची में भी शामिल हैं।

सायना क्वार्टर फाइनल में : तेजतर्रार सायना नेहवाल ने दक्षिण अफ्रीका की हाय बेथ गाडफ्रे को लगातार गेमों में हराते हुए बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।ओलिंपियन सायना ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को सिर्फ १५ मिनटों में २१-७,२१-४ से धो दिया।सायना ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए तीखे स्मैश लगाए और गाडफ्रे को पैर जमाने का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने पहले गेम में लगातार ११ और दूसरे में १२ पाइंट बनाए तथा नौ स्मैश विनर जमाए।

नेहा अग्रवाल और मंडल की संघर्षपूर्ण जीत : नेहा अग्रवाल और सौमी मंडल को बालिका युगल टेबल टेनिस स्पर्धा में वेल्स की जोड़ी पर जीत के लिए आज यहां कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने क्लो आन्ना थामस और एलेरी पोर्टर फिलिप्स को १२-१४,११-३, ११-६,११-७ से हराया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: